फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly woman dies due to bike collision

Hardoi News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Fri, 23 Jun 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 23 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies due to bike collision
फोटो - 12 प्रभा की फाइल फोटो
विज्ञापन


- बघौली-प्रताप नगर मार्ग पर संंदाना गांव के निकट हुआ हादसा
- बेटे के साथ नैमिषारण्य से बाइक से घर आ रही थी महिला

संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली। बघौली-प्रताप नगर मार्ग पर संदाना गांव के पास कोल्ड स्टोर के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार महिला नीचे गिर कर घायल हो गई। उसे कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां पर हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
बघौली थाना के भीठादान निवासी करुणा शंकर की पत्नी प्रभा (65) बुधवार को अपने पुत्र तकदीर के साथ बाइक से नैमिषारण्य दर्शन करने गई थी। शाम को वहां से वापस घर आ रही थी। इसी बीच रास्ते में संदाना गांव के निकट कोल्ड स्टोर के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठी प्रभा जमीन पर गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें कोथावां सीएचसी इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान प्रभा की मौत हो गई। प्रभा के चार पुत्र हैं। बघौली थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया सड़क हादसे की जानकारी हुई थी। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शहर पुलिस ने शव का पंचनामा भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed