फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Efforts to stop waterlogging intensified before the rains

Hardoi News: बरसात से पहले जलभराव रोकने की कवायद तेज

Fri, 03 May 2024 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Efforts to stop waterlogging intensified before the rains
पिहाबी। सब कुछ ठीक-ठाक रहा और नालों से सुचारु जलनिकासी होती रही तो, इस बरसात में कस्बा के लोगों को जलभराव से छुटकारे की उम्मीद है। नगर पालिका परिषद ने प्रमुख स्थानों पर जलभराव रोकने की कवायद बरसात से शुरु की है।
विज्ञापन

कस्बे के नालों की पिछले वर्ष समय पर सफाई नहीं हो सकी थी। नतीजतन बारिश में पूरे नगर के लोगों ने जलभराव का दंश झेला था। नगर के प्रमुख बाजार कटरा बाजार से लेकर नई बस्ती, नागर और पूर्वी नागर तक में भीषण जलभराव ने लोगों की राह दुश्वार कर दी थी। अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष बरसात से पहले जलभराव से निपटने पर होम वर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में एक छोटी जेसीबी मशीन की खरीदारी की गई जो, गलियों में भी पहुंचकर नालों की सफाई कर सके। मई माह शुरु होते ही एक टीम को नाला सफाई के काम में लगा दिया गया है।
विज्ञापन

बताया कि अब तक तकरीबन 30 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। टीम को 30 मई तक नगर का एक-एक नाला साफ कराने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक मीरसराय में दो, सल्लिया तिराहे व भाटनटोला का एक-एक नाला साफ किया जा चुका है। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नाले से निकाली जाने वाली सिल्ट को दो दिनों में जरूर उठा लिया जाए। इस काम में लोगों से भी नालों से अतिक्रमण हटा लेने की अपील की गई है। ईओ ने स्पष्ट किया कि सफाई में व्यवधान पर नाले के अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed