फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Effectively implement the Juvenile Justice Act

किशोर न्याय एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करें

Sun, 08 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 08 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Effectively implement the Juvenile Justice Act

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति मदान बी लोकुर के

विज्ञापन
निर्देश पर जनपद न्यायाधीश नरेश जैन ने शनिवार को किशोर न्याय बोर्ड से संबंधित मामलों की मानीटरिंग को बैठक की। जिसमें जिला जज ने किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर शनिवार को हुई बैठक में किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट सुदीप कुमार जायसवाल ने जिला जज के समक्ष एजेंडा प्रस्तुत किया। बैठक में कई क्षेत्रों के जिम्मेदारों से भी सुझाव मांगे गए। बैठक में बाल संप्रेक्षण के बाल अपचारियों के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा हुई।

बच्चों के स्वास्थ्य शिक्षा तथा गुणवत्तापरक भोजन को लेकर चर्चा हुई। बैठक के एजेंडे में हिरासत में लाए गए किशोर हेतु प्रतीक्षालय, अधिवक्तागण तथा विजिटर्स व साक्षीगणों के लिए बड़ा कक्ष, प्रधान मजिस्ट्रेट व तथा सदस्य गण के हेतु चैंबर, रिकार्ड रूम, फ ोटो काफी मशीन व दूरभाष की उपलब्धता को लेकर चर्चा हुई।

वहीं वादों के शीघ्र निस्तारण, संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा, कानूनी सहायता, पोष्टिक आहार आदि प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। जिला जज ने निर्देश दिए कि हर थाने पर बाल अपचारियों के मामलों को देखने को विशेष पुलिस अधिकारी नामित किए जाएं और उसका नाम भी थाने के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया जाए।

बैठक में बाल संप्र्रेक्षण गृह अधिकारी की अनुपस्थिति पर जिला जज ने नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी गंभीर बैठकों में वह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे। जिला जज ने निर्देश दिए कि बच्चों की उचित शिक्षा के लिए बीएसए को लिखा जाए, वहीं जो बच्चे बाल संप्रेक्षण गृह से निकलकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनका प्रवेश समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति विद्यालयों में कराया जाए।

बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने का भी निर्देश जिला जज ने दिए। बैठक में अपर जिला जज प्रथम कमला सिंह यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय आजाद, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिविल जज श्याम शंकर, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य संतराम व निर्मला देवी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed