फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Effect of train cancellation visible, two thousand reservations canceled in a week

Hardoi News: ट्रेन निरस्तीकरण का दिखा असर, सप्ताह भर में दो हजार आरक्षण निरस्त

Tue, 26 Nov 2024 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Effect of train cancellation visible, two thousand reservations canceled in a week
हरदोई। कोहरे की वजह से एक दिसंबर से कई ट्रेनें निरस्त कर दी जाएंगी, या उनके फेरे कम कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने मंडल की 46 ट्रेनाें को आंशिक रूप से या पूर्ण रूप से निरस्त कर दिया है। इनमें जिले से होकर जाने वाली 12 ट्रेनें भी शामिल हैं, जो आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। ट्रेनोंं के निरस्त होने से कई यात्रियों को अपनी यात्रा तिथि में बदलवा करना पड़ा है। बीते एक सप्ताह में करीब दो हजार लोग टिकट निरस्त करा चुके हैं।
ट्रेन निरस्तीकरण का असर रेलवे स्टेशन और रिजर्वेशन काउंटरों पर दिखने लगा है। स्टेशन पर सन्नाटा है और आरक्षण काउंटर पर टिकट कराने वाले कम और टिकट निरस्त कराने वाले अधिक पहुंच रहे हैं। कोहरे के चलते हर साल ट्रेनें निरस्त की जाती हैं। इस बार भी उत्तर रेलवे ने मंडल की 26 ट्रेनों को पूर्ण रूप से निरस्त कर दिया है, जबकि 20 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनों में जिले से होकर जाने वाली 12 ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों के आंशिक रूप से निरस्त होने के चलते लोगों ने अब ट्रेनों का आरक्षण निरस्त करवा लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बीते एक सप्ताह में करीब 2 हजार टिकट निरस्त कराए गए हैं। इनमें रेलवे ने करीब पांच लाख रुपये तक वापस लौटाए हैं। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि जिले से होकर जाने वाली ट्रेनें तो आंशिक निरस्त हैं, लेकिन कई साप्ताहिक ट्रेनों को भी पूर्ण रूप से निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले से गुजरने वाली 12 आंशिक ट्रेनें निरस्त
हावड़ा से काठगोदाम के बीच चलने वाली ट्रेन दिसंबर, जनवरी और फरवरी में ट्रेन संख्या 13019 प्रत्येक माह के रविवार और 13020 तीनों माह में प्रत्येक मंगलवार को निरस्त रहेगी। अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15909 प्रत्येक शनिवार और 15910 प्रत्येक मंगलवार को निरस्त रहेगी। बनारस देहरादून जनता एक्सप्रेस दिसंबर, जनवरी और फरवरी माह में एक दिन छोड़कर संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 15119 माह में मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को और 15120 माह में रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15127 माह के प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार और 15128 माह के बुधवार और शनिवार को निरस्त रहेगी। टनकपुर से सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15074 प्रत्येक बुधवार को और 15075 प्रत्येक बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी। जबकि बरेली से चलकर सिंगरौली जाने वाली 15076 मंगलवार व शनिवार और 15077 बुधवार व रविवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed