फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Education up to class 12 will be available under one roof, Rs 23.49 crore approved

Hardoi News: एक ही छत के नीचे मिलेगी कक्षा 12 तक की शिक्षा, 23.49 करोड़ स्वीकृत

Thu, 13 Feb 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 13 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Education up to class 12 will be available under one roof, Rs 23.49 crore approved
फोटो-10- बीएसए कार्यालय। संवाद
विज्ञापन

- मानपुर में बनेगा सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय, काम कराने के लिए शासन ने 11.74 करोड़ रुपये दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले में एक ही छत के नीचे कक्षा 12 तक की आधुनिक संसाधनों और सुविधाओं से पूर्ण शिक्षण की व्यवस्था कराई जाएगी। जिसके लिए शासन ने मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
शासन ने भवन बनवाए जाने के लिए 23.49 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। काम कराए जाने के लिए 11.74 करोड़ रुपये भी दे दिए हैं। शासन ने शिक्षा व्यवस्था और संसाधनों पर विशेष ध्यान दिया है। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की स्थापना के लिए जिले में कार्ययोजना तैयार कराई गई थी।
विज्ञापन

कार्ययोजना पर समग्र शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक की ओर से 16 दिसंबर को भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दी है। शासन के उप सचिव आनंद कुमार सिंह ने जिले में विद्यालय की स्थापना की मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। उप सचिव ने कहा है कि विद्यालय भवन बनवाए जाने के लिए शासन की ओर से 23,49,35,000 रुपये की स्वीकृति दी गई है। जिसमें से शासन ने काम कराने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 11,74,67,500 रुपये भी दे दिए हैं। काम कराने की जिम्मेदारी सीएंडडीएस उप्र जल निगम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानपुर में बनेगा आधुनिक संसाधनों से लैस विद्यालय
सीएंडडीएस के कार्यप्रभारी हिमांशु सक्सेना ने बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजित विद्यालय भवन पर करीब 23.49 करोड़ खर्च किए जाएंगे। विद्यालय में कक्षा 12 तक की पढ़ाई के लिए व्यवस्था कराई जानी है। जिसके चार ब्लॉक में भवन बनेगा। खेल मैदान, प्रयोगशाला, चारदीवारी के साथ ही आवास भी बनवाए जाएंगे। भवन निर्माण के लिए तहसील सदर के हरियावां ब्लॉक के मानपुर गांव में भूमि मिली है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराते हुए विद्यालय भवन का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed