{"_id":"6047aef68ebc3ed37a2044c5","slug":"education-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp61662069","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्खास्तगी से पूर्व तीन शिक्षकों को जारी किया गया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्खास्तगी से पूर्व तीन शिक्षकों को जारी किया गया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की फर्जी बीएड डिग्री लगाकर नौकरी पाने वाले तीनों शिक्षकों को बीएसए ने मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। भेजे गए नोटिस में स्पष्टीकरण से संतुष्ट न होने पर बर्खास्त करने की चेतावनी दी गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि सचिव की ओर से आई सूूची में शामिल तीन शिक्षकों राधेश्याम निवासी ग्राम सरनई, काशीराम नगर, अखिलेश कुमार सिंह निवासी उदयपुर कला, बुलंदशहर एवं सतेंद्र कुमार निवासी ग्राम नवीनगर एटा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में सभी को सात दिन का समय देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण समय से न आने या स्पष्ट न होने की दशा में नियुक्ति तिथि से सेवा समाप्त करने की स्पष्ट चेतावनी दी गई है। बीएसए ने बताया कि कोर्ट के राहत न देने के बाद सचिव ने स्पष्ट तौर पर इन शिक्षकों को पद से हटाने, एफआईआर दर्ज कराने व रिकवरी करने के निर्देश दिए हैं। उसी क्रम में नियमानुसार कार्रवाई जिला स्तर से आगे बढ़ाई गई है। इसके अलावा सूची में एक महिला शिक्षिका का भी नाम शामिल है उसे टेंपर्ड में शामिल किया गया है यानी वह फर्जी अभिलेख नहीं लगाए बल्कि अभिलेख में छेड़छाड़ दिख रही है। निदेशालय से निर्देश मांगकर उस दिशा में कार्रवाई की जा रही है। अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ सिद्ध होने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई तय होगी।