{"_id":"571288974f1c1b286e4a6c4c","slug":"earth-is-like-tawa-tenacity","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवा की तरह तप रही धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवा की तरह तप रही धरती
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
गर्मी में कपड़ा लपेट कर जाती युवती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। धरती तवा की तरह तप रही है। दोपहर में लोगों का निकलना दूभर हो गया है। अब लोग पानी साथ लेकर चल रहे हैं। छाता, गमछा और चश्मा से लोग धूप से बचाव का प्रयास कर रहे हैं। मौसम वेधशाला के प्रेक्षक जयशंकर ने बताया कि मई, जून, जुलाई में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। जिले में आंधी ज्यादा आएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री एवं न्यूनतम 27 डिग्री रहा। उधर, तेज धूप के साथ ही चल रही गर्म हवाएं लोगों को चुभने लगी हैं। गर्म हवाओं के थपेड़ों से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
पंखों से भी गर्म हवा निकलने लगी है। कूलर के सामने से लोग हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। बाजारों में शीतल पेय के साथ लस्सी मिल्क बादाम, आइसक्रीम, ठंडा दही और मट्ठा लोग पसंद कर रहे हैं। इसी के साथ मौसमी फल एवं खीरा-ककड़ी के अलावा आम का पना, जलजीरा, नीबू पानी, बेल का शर्बत भी भा रहा है।
विज्ञापन