{"_id":"68c061e0bca13709f90478bf","slug":"ear-and-throat-infections-are-bothering-in-the-changing-weather-children-and-elderly-are-affected-hardoi-news-c-213-1-hra1001-137128-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रामगंगा और गर्रा के पानी दायरा बढ़ा, 150 गांवों की फसलें डूबीं, लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रामगंगा और गर्रा के पानी दायरा बढ़ा, 150 गांवों की फसलें डूबीं, लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं
विज्ञापन
हरदोई। बैराजों से पानी छोड़े जाने का क्रम जारी है। बैराजों के पानी से रामगंगा और गर्रा नदी में 24 घंटे में पानी बढ़ा है। नदियों के पानी के दायरा बढ़ने से प्रभावित गांवों की संख्या 140 से बढ़कर 150 तक हो गई है। उन गांवों की फसलें बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। प्रभावित आबादी बढ़कर 24,000 से अधिक हो गई है।
पहाड़ों पर होने वाली बरसात और बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से 24 घंटे में गंगा नदी का पानी पांच सेंटीमीटर कम हुआ है, लेकिन खतरे के निशान 137.10 मीटर से 15 सेंटीमीटर ऊपर बना हुआ है। गंगा नदी के पानी ने तहसील बिलग्राम क्षेत्र के गांवों को प्रभावित किया है। पानी के उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रभावित गांवों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। गंगा नदी में मंगलवार को हरिद्वार बैराज से 82,123 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 1,51,180 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
वहीं गर्रा नदी में पीलीभीत के ड्यूनी बैराज से 6,494 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बैराजों के पानी से रामगंगा नदी के पानी में 24 घंटे में 50 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। पानी खतरे के निशान 137.10 मीटर से 41 सेंटीमीटर ऊपर 137.51 मीटर पर पहुंच गया है। वहीं गर्रा नदी के पानी में दो सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। गर्रा नदी का पानी खतरे के निशान 129.65 मीटर से 1.04 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। रामगंगा और गर्रा नदी में पानी बढ़ने से दायरा भी बढ़ा है, जिससे प्रभावित गांवों की संख्या भी बढ़ी है। बावन, भरखनी, सांडी और बिलग्राम क्षेत्र के 89 परिषदीय स्कूलों को बंद करा दिया गया है। शिक्षकों को पास के स्कूल में हाजिरी के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बिलग्राम क्षेत्र में बाढ़ ने विकराल रूप दिखाया है। क्षेत्र में बिजली भी काटी गई है। गांव के आसपास पानी भरा है, जिससे गांवों में आवागमन भी बंद है। बड़ी संख्या में आबादी को परेशानियां उठानी पड़ रहीं हैं। बीईओ गिरिजेश कुमार ने बताया कि पानी भर जाने से 21 स्कूलों को बंद कर दिया गया। उप खंड अधिकारी विद्युत अनिल रावत ने बताया कि 13 गांव की बिजली आपूर्ति ठप की गई है। एसडीएम एन राम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।
पाली क्षेत्र में गर्रा नदी के पानी से कहारकोला, पहाड़पुर गांव के लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। करीब 3000 बीघा फसल चौपट हो गई है। उमरिया के पास ठेहापुर जाने वाला संपर्क मार्ग कट गया है। सांडी क्षेत्र में गर्रा नदी का पानी नगर के मोहल्लों में भी घुसने लगा है। पांच वार्ड प्रभावित हुए हैं। सांडी पक्षी विहार में भरने के साथ ही कार्यालय और गेट तक आ गया है। बाढ़ के पानी से फसलें डूब गई हैं।
-- -
बाढ़ राहत सामग्री न मिलने से नाराज मुर्चा के ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन
सवायजपुर। मुर्चा गांव के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने राहत सामग्री न मिलने पर रोष जताया। मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया। मुर्चा निवासी रामकृपाल, विज्ञान, मुकेश, गिरीश चंद्र, वीरभान, योगेंद्र समेत करीब 50 से अधिक लोग ट्रैक्टर-ट्राली से तहसील पहुंचे। प्रदर्शन किया और राहत सामग्री दिलाए जाने की मांग की। कहा कि अलीगंज ननखिरिया के सभी मजरा रामगंगा नदी की बाढ़ से चारों तरफ से घिर गए हैं। फसलें पानी से नष्ट हो गई हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों सहित लेखपाल, स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक व कर्मचारी उन लोगों का हाल जानने नहीं आए। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम मयंक कुंडू ने बताया कि राजस्व टीम को गांव भेजकर प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित कराई जाएगी।
-- -
आबकारी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री बांटी, क्षेत्र को देखा
बावन/सांडी। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया।कडे़री फार्म, पुरौरी तिराहा, एजा तिराहा, गोविंदपुर आदि जगहों पर पहुंचे। राजबहादुर इंटर काॅलेज लोनार में बाढ़ पीड़ितों से संवाद किया। एसडीएम सदर सुशील मिश्रा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, हरपालपुर सीओ सतेंद्र सिंह, लोनार थानाध्यक्ष अजय कुमार गौतम, टिंकू त्रिवेदी, नाजिम खान, सरदार नायब सिंह, आशीष सिंह सोलंकी, सौरभ सिंह गौर, शिवेंद्र शुक्ला, गुरूलाल सिंह, विनोद लाला, प्रधान प्रतिनिधि विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
सांडी क्षेत्र में विधायक प्रभाष कुमार ने बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण किया। पीडितों को हरसंभव सहायता दिए जाने के लिए कहा। पालिकाध्यक्ष राम जी गुप्ता ने नाव से नगरवासियो को सहायता प्रदान की। पाली में होप वेटर फाउंडेशन संस्था ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरति की। इस मौके पर जावेद, शादाब खां, मंसूर, शाहरुख, वसर आदि मौजूद रहे।