{"_id":"693afc09b298f2a27f0bc0f7","slug":"e-rickshaw-rider-dies-after-colliding-with-truck-woman-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1006-141660-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की मौत, महिला घायल
विज्ञापन
हरदोई। ट्रक की टक्कर से बृहस्पतिवार सुबह ई-रिक्शा पलट गया। इसमें बैठा युवक और एक महिला घायल हो गई।
दोनों को एंबुलेंस से 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। यहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसा लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर के पास कृष्णा ढाबा के सामने हुआ। मौके से भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने देहात कोतवाली क्षेत्र के खदरा फाटक के पास पकड़ लिया। चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर निवासी संजय (32) सब्जी बेचते थे। पिता रामलोटन के मुताबिक, रोज की तरह संजय बृहस्पतिवार सुबह ई-रिक्शे में बैठकर शहर की मंडी से सब्जी खरीदने जा रहे थे। ई-रिक्शे पर गांव निवासी सोनी (35) भी बैठी थीं। इस दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के लालपालपुर के पास धान से लदे ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। घटना में घायल संजय और सोनी को एंबुलेंस से 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. सत्यपाल सिंह ने संजय को मृत घोषित कर दिया। सोनी को भर्ती कर लिया गया।
घटना के बाद ट्रक समेत भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने खदरा फाटक के पास बंद रेलवे क्रॉसिंग के निकट पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। संजय की शादी नौ साल पहले हुई थी। शादी के दो साल बाद पत्नी सुनीता उन्हें छोड़कर चली गई थीं। संजय की कोई संतान नहीं थी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों से शिकायती पत्र लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
ट्रक के पंजीकरण नंबर के आधार पर दर्ज हुई प्राथमिकी
संजय के भाई मंजेश ने बृहस्पतिवार को ही ट्रक के पंजीकरण नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनके भाई संजय बघौली थाना क्षेत्र के मुइया दानों गांव निवासी मनीष के ई-रिक्शा पर बैठे थे। इस दौरान चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इसमें उनके भाई की मौत हो गई।