फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   E-rickshaw overturned after getting stuck in a pothole on the road, five people including three women injured.

Hardoi News: सड़क पर गढ्डे में फंसकर पलटा ई-रिक्शा, तीन महिलाओं समेत पांच घायल

Sun, 30 Nov 2025 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned after getting stuck in a pothole on the road, five people including three women injured.
फोटो-21- पिहानी रोड पर सड़क पर हुए गढ्डों में भरे पानी से निकलते वाहन। संवाद
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गांव के पास रविवार दोपहर सड़क पर पानी भरे गढ्डों में फंसकर ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शे में बैठीं तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों व आसपास के लोगों ने पानी में घुसकर ई-रिक्शा सीधा करवाया। ग्रामीणों के मुताबिक, बेहतर निकास न होने से सड़क पर पानी भरा रहता है। इसमें अब तक करीब दो दर्जन ऑटो और ई-रिक्शा पलट चुके हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पोखरी गांव निवासी दीन दयाल (35) खुद का ई-रिक्शा चलाते हैं। दीन दयाल के मुताबिक, गांव निवासी चंदावती (50) की नंद ओमवती शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में रहती हैं। सोमवार को ओमवती के पुत्र की शादी है। रविवार दोपहर चंदावती पुत्री रंजना (28) और अंजली (18) के साथ शादी में शामिल होने के लिए घर से निकलीं। तीनों पिहानी चुंगी आने के लिए दीनदयाल के ई-रिक्शा पर बैठ गईं। ई-रिक्शा में पोखरी निवासी मूलचंद (55) भी बैठे थे। पोखरी से ई-रिक्शा पिहानी चुंगी की ओर चल दिया। हरदोई-पिहानी मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गांव के पास सड़क पर पानी भरे गढ्डों में ई-रिक्शा फसकर पलट गया। इसमें बैठे चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा से ही पांचों लोगों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां सभी का इलाज किया गया।
विज्ञापन


दुकानदार बोले- रोज कोई न कोई गढ्डों में फंस कर गिर रहा
खेड़ा गांव के पास सड़क पर गंदा पानी भरा है। वहां आसपास दुकानें भी हैं। दुकानदार आकाश, निजामुद्दीन, अभिषेक, रवि, सुनील गुप्ता, सोमिल राठौर, सिराज के मुताबिक, सड़क के दोनों ओर नाले बने हैं लेकिन सफाई न होने से नाले गंदे पानी से लबालब हैं। एक तरफ तो नाले में मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है। इस वजह से घरों का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गढ्डे हो गए हैं। दुकानदारों ने बताया कि पिछले एक माह में दो दर्जन ऑटो और ई-रिक्शा पलट चुके हैं।

फोटो-21- पिहानी रोड पर सड़क पर हुए गढ्डों में भरे पानी से निकलते वाहन। संवाद

फोटो-21- पिहानी रोड पर सड़क पर हुए गढ्डों में भरे पानी से निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed