फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   E-rickshaw driver killed in road accident

Hardoi News: सड़क हादसे में घायल ई रिक्शा चालक की मौत

Tue, 29 Jul 2025 10:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 29 Jul 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver killed in road accident
हरदोई। सड़क हादसे में घायल भिठारी निवासी एक युवक की 11 दिन बाद मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई। युवक को सवायजपुर मार्ग पर बिस्कुला फार्म के पास 18 जुलाई को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के भिठारी निवासी राजबहादुर (40) ई-रिक्शा चालक थे। 18 जुलाई की सुबह ई रिक्शा चलाने के लिए वह घर से निकले थे। इस दौरान सवायजपुर हरदोई मार्ग पर बिस्कुला फार्म के पास किसी वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

परिजन उनको प्राइवेट अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज लेकर गए। यहां एक हफ्ता इलाज चलने के बाद हालत में सुधार देखते हुए परिजनों ने छुट्टी करा ली थी। उनका इलाज परिजन घर पर ही करा रहे थे। मंगलवार की सुबह चार बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह पांच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई छुटकन्नू कश्यप ने बताया कि राज बहादुर के परिवार में पत्नी सरोजिनी, तीन पुत्र व दो पुत्री हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भर गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed