{"_id":"56f6cd884f1c1b9b2ef14d93","slug":"during-the-treatment-of-the-injured-child-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल बालिका की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल बालिका की उपचार के दौरान मौत
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
मृत देहअ
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में मारपीट में घायल बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने एक महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर निवासी श्याम सुंदर की पुत्री सुनीता (13) का 24 मार्च को बच्चों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसके सिर पर डंडा मार दिया जिससे सुनीता घायल हो गई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने सुनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि वह चार भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी और वह कक्षा सात की छात्रा थी। परिजनों ने महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन