{"_id":"6892366e68b64d26fb032758","slug":"during-surprise-inspection-sdm-found-the-doctors-absent-and-declared-them-absent-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-135399-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: औचक निरीक्षण में एसडीएम को गैरहाजिर मिले चिकित्सकों को किया अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: औचक निरीक्षण में एसडीएम को गैरहाजिर मिले चिकित्सकों को किया अनुपस्थित
विज्ञापन
हरपालपुर। सवायजपुर के उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो चिकित्सक गैरहाजिर मिले। उन्होंने दोनों को अनुपस्थित कर दिया। कुर्ता पहनकर आए फार्मासिस्ट से सवाल पूछा कि क्या बरात कराकर आए हो। सीएचसी में बड़े पैमाने पर खामियां मिली हैं। सीएचसी के गेट पर बेतरतीब खड़ीं पांच बाइकों का चालान भी एसडीएम ने कराया।
एसडीएम मयंक कुंडू मंगलवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे सीएचसी पहुंचे। 11 बजे तक भी यहां डॉ. एसके अग्रवाल और डाॅ. हिमांशु तिवारी गैरहाजिर मिले। सीएचसी के सभी शौचालय बेहद गंदे मिले। सीएचसी के दो वार्ड में पंखे तो लगे हैं लेकिन जब एसडीएम ने पंखे चलाकर देखे तो यह चले ही नहीं। इस पर उन्होंने अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय से नाराजगी जताई। इसी दौरान फार्मासिस्ट जगदीश्वर कुर्ता पहनकर ड्यूटी करते नजर आए। इस पर एसडीएम ने पूछा कि क्या बरात कराकर आए हो तो फार्मासिस्ट ने जवाब दिया कि रिश्तेदारी में गए थे। वहां से सीधे ड्यूटी पर आ गए। एसडीएम ने दवाओं के स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की।