{"_id":"6963da8c3336568acc0f1658","slug":"during-a-surprise-inspection-the-cmo-found-the-ot-locked-but-could-not-find-the-key-hardoi-news-c-213-1-hra1004-143209-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: औचक निरीक्षण में सीएमओ को ओटी में मिला ताला, खोजे नहीं मिली चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: औचक निरीक्षण में सीएमओ को ओटी में मिला ताला, खोजे नहीं मिली चाबी
विज्ञापन
हरपालपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ऑपरेशन थिएटर में ताला लटकता मिला। उन्होंने चाबी मंगवाकर ताला खोलने के निर्देश दिए। आधा घंटे बाद भी चाबी न मिलने पर सीएमओ वापस चले गए। यह हाल तब है जबकि हरपालपुर में एफआरयू भी है।
सीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडेय को मौके पर डॉ. अजीत मणि मौजूद मिले। रविवार होने के कारण ओपडी नहीं थी। इस वजह से अन्य चिकित्सक भी नहीं मिले। हरपालपुर सीएचसी में एफआरयू भी है। यहां दिसंबर में सिर्फ सात प्रसव ही ऑपरेशन से हुए हैं।
सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती है, लेकिन सीएमओ के निरीक्षण में वह भी मौजूद नहीं मिलीं। सीएमओ ने ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाएं देखनी चाहीं, लेकिन यहां ताला पड़ा था। आधा घंटा इंतजार के बाद भी चाबी न मिली, तो वह वापस चले गए। इस दौरान चिकित्सक ने सीएमओ को बताया कि कर्मचारी चाबी लेकर चले गए हैं। सीएमओ ने बड़ागांव पीएचसी का भी निरीक्षण किया और गंदगी मिलने पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।