{"_id":"6851a16439acbed3e80307ca","slug":"dumper-hit-bike-riders-one-dead-one-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1006-132977-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
हरियावां। पिहानी मार्ग पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पिहानी-हरदोई मार्ग पर आठवां मील के पास हुआ।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदैचा के मजरा अब्दुलपुर निवासी संतराम (38) कपड़े की फेरी लगाते थे। उनकी ससुराल पिहानी नगर के मोहल्ला अंबेडकरनगर में है। सोमवार सुबह वह किसी काम से बाइक से ससुराल गए थे। वहां ससुर हरिपाल से मिलकर रात में वापस घर आ रहे थे। हरियावां थाने के पास पहुंचते ही उन्हें थाना क्षेत्र के बरखेरा निवासी सालिगराम (55) ने हाथ देकर लिफ्ट मांगी। सालिगराम पीआरडी जवान हैं।
इन दिनों उनकी तैनाती लखनऊ रोड स्थित आईटीआई में है। वह नाइट ड्यूटी करने जा रहे थे। संतराम ने उन्हें बाइक पर बैठा लिया। हरदोई मार्ग पर आठवां मील के पास डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। पुलिस ने संतराम के मोबाइल से उनकी पत्नी रेनू को सूचना दी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात में ही संतराम की मौत हो गई। सालिगराम का उपचार चल रहा है। मृतक के परिवार में पत्नी, दो पुत्र व दो पुत्री हैं। चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया।