फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dukan me chori

नकब लगाकर किराना की दुकान से नगदी व सामान चोरी

Mon, 11 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
dukan me chori
हरियावां। चोरों ने रविवार की रात दुकान में पिछले हिस्से से नकब काट दी। नगदी समेत लगभग 40 हजार रुपये का किराने का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

थाने से 50 मीटर की दूरी पर हरियावां चीनी मिल के गेट के सामने गांव निवासी कमल किशोर तिवारी की किराना की दुकान है। कमल किशोर रविवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोरों ने पीछे के हिस्से से दुकान में नकब काट दी। चोर दुकान से नगदी व सामान चुरा ले गए। कमल किशोर के मुताबिक सोमवार की सुबह जब वह दुकान खोली तो अंदर रखा सामान बिखरा मिला। दुकान में नकब कटी थी। चोर दुकान में रखी नगदी समेत लगभग 40 हजार रुपये का माल चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ अरुणेश गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इनसेट
एक माह पहले भी हुई थी चोरी
हरियावां। कमल किशोर ने बताया कि एक माह पहले भी चोरों ने शटर तोड़कर उसकी दुकान में चोरी की थी, तब दुकान से लगभग 35 हजार की नगदी चोरी हो गई थी। घटना के बाद पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed