{"_id":"668adfccfb675be86905780d","slug":"due-to-waterlogging-streets-became-drains-houses-filled-with-water-hardoi-news-c-213-1-hra1001-116669-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जलभराव से गलियां बन गईं नाला, घरों तक भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जलभराव से गलियां बन गईं नाला, घरों तक भरा पानी
विज्ञापन
हरदोई। बरसात में पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने से जलभराव आम बात हो गई है।
शनिवार शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश से रविवार को शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हुआ। मोहल्ला रामनगरिया में बरसात से कच्ची गलियां जलभराव के कारण नाला बन गईं। पानी की निकासी न होने के कारण बरसात का पानी घरों में भर गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बच्चों ने जलभराव में कागज की कश्ती चलाई।
शनिवार शाम से शुरु हुई बारिश रविवार सुबह तक रुक-रुक कर होती रही। इससे मौसम ठंडा हुआ, लेकिन पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने से जलभराव से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। नगर के जिम्मेदारों की नाले-नालियों की साफ-सफाई व्यवस्था की पहली बरसात ने ही पोल खोल दी थी और तब से पानी निकासी के लिए कोई खास इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। पानी की निकासी न होने से मोहल्लों और सरकारी कार्यालयों के परिसरों में भी जलभराव हो रहा है।
मोहल्ला कृष्ण नगरिया में पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और गलियां भी अभी तक पक्की नहीं बन पाई हैं। नवविकसित मोहल्ले के कारण पानी निकासी न होने से बरसात का पानी गलियों से लेकर घरों तक पहुंच गया है। कच्ची गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। लोगों को पानी से होकर गंतव्य तक जाना पड़ा। मोहल्ला रामनगर, आवास विकास कालोनी, सुभाषनगर, कौशलपुरी, विष्णुपुरी आदि मोहल्लों में जलभराव और गंदगी के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।