Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Due to the scorching sun, the maximum temperature rose by 7.5 degrees.

Hardoi News: सूरज की तल्खी से साढ़े सात डिग्री चढ़ा अधिकतम पारा

Sat, 09 May 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Due to the scorching sun, the maximum temperature rose by 7.5 degrees.
फोटो-04- घंटाघर रोड पर धूप में जाते लोग। संवाद
विज्ञापन

सूरज की तल्खी से साढ़े सात डिग्री चढ़ा अधिकतम पारा



-न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने से गर्मी ने लोगों को सताया



- दोपहर की तेज धूप ने छुड़ाए लोगों के पसीने



संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। सूरज की तल्खी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटों में साढ़े सात डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया, जो दोपहर होने तक लू जैसे एहसास में बदल गया। इससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ।




आंधी और बारिश के चलते जहां एक ओर बृहस्पतिवार को मौसम में ठंडक घुली हुई थी तो शुक्रवार को मौसम फिर से गर्म हो गया। सुबह के समय मौसम सामान्य रहा लेकिन नौ बजे के बाद धूप तेज होने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की किरणें तीखी होती गईं। दोपहर करीब एक बजे तीखी धूप के बीच गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। हालांकि, शाम के समय मौसम फिर से सामान्य हो गया। इस बीच तेज धूप ने लोगों को बेहाल करके रख दिया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो एक दिन पहले के तापमान से साढ़े सात डिग्री अधिक रहा। वहीं दो डिग्री चढ़कर न्यूनतम तापमान भी 18.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। सुबह के वक्त आर्द्रता 73 प्रतिशत रही, जबकि शाम को यह 53 प्रतिशत दर्ज की गई। उसम के कारण पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही तो बनी रही, लेकिन वे सूरज की तपिश को रोकने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed