फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Drug store owner dies, family says it's murder

Hardoi News: दवा दुकानदार की मौत, परिजन बोले-हत्या

Thu, 16 Jan 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 16 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Drug store owner dies, family says it's murder
अजय कुमार।  - फोटो : अजय कुमार।
फोटो 21 : अजय कुमार। स्रोत : परिजन
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, हत्या की आशंका
- दो दिन पहले मन्नापुरवा में रिश्तेदारी के घर गया था
- बेड पर मिला शव, नाक से खून बह रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल स्टोर संचालक का संदिग्ध हालात में मन्नापुरवा में फूफा के बेड पर शव मिला। शव मिलने से परिजनों में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
कोतवाली देहात के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी अजय कुमार (35) तीन भाइयों में बड़ा था। जिसके दो भाइयों की पहले ही मौत हो गई थी अजय कुमार शहर में भारत मेडिकल स्टोर का संचालन कर परिवार के पालन-पोषण की व्यवस्था जुटाता था।
विज्ञापन

परिवार में पत्नी ऊषा, एक पुत्र और एक पुत्री है। परिजनों ने बताया कि अजय कुमार दो दिन पहले कोतवाली शहर के मन्नापुरवा में रिश्तेदारी में फूफा के यहां गए थे। वह मन्नापुरवा में फूफा रामजीवन के घर पर थे और बुधवार देर रात अजय कुमार का शव कमरे में बेड पर मिला। उसके नाक से खून बह रहा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। बृहस्पतिवार को सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed