{"_id":"690e3f30249e89c49e0fd0c7","slug":"drug-addict-youth-dies-under-suspicious-circumstances-hardoi-news-c-213-1-hra1006-139948-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नशेड़ी युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नशेड़ी युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
फोटो-4-राजेंद्र। फाइल फोटो
फोटो-5- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद राजेंद्र के परिजन। संवाद
- कछौना कोतवाली क्षेत्र के खाड़ाखेड़ा का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कछौना कोतवाली क्षेत्र के खाड़ाखेड़ा निवासी मजदूर की तबीयत बिगड़ गई। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक मजदूर शराब पीने का आदी था। परिजनों ने घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
खाड़ाखेड़ा निवासी राजेंद्र (32) संडीला की प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते थे। छोटे भाई अंकित के मुताबिक, राजेंद्र शराब पीने के आदी थे। पत्नी और उनके बच्चे शराब पीने से उन्हें मना करते थे। बृहस्पतिवार की शाम राजेंद्र शराब पीकर घर आए। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उनको सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी नीलम और दो पुत्रियां निशा, मनीषा और एक पुत्र कुलदीप है। कोतवाल प्रेमसागर ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।