फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DRM inspected the health of the railway track from Hardoi to Kakori.

Hardoi News: डीआरएम ने हरदोई से काकोरी तक परखी रेलवे ट्रैक की सेहत

Wed, 04 Feb 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
DRM inspected the health of the railway track from Hardoi to Kakori.
फोटो-31- रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करतीं डीआरएम विनिता श्रीवास्तव साथ में सीनियर डीसीएम फ्रेट ऋच
हरदोई। मुरादाबाद मंडल की नवागंतुक डीआरएम मंगलवार की रात जिले के बालामऊ स्टेशन पहुंचीं। समीक्षा बैठक व रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने बुधवार को काकोरी से हरदोई तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। सिग्नलिंग और ट्रेन संचालन व्यवस्था का जायजा लिया। स्थानीय स्टेशन पर भी निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया और खामियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीआरएम विनीता श्रीवास्तव मंगलवार रात बालामऊ जंक्शन पहुंची थीं, समीक्षा बैठक करते हुए निर्माण कार्य और ट्रेन संचालन के बारे में जानकारी ली। बालामऊ में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह उन्होंने बालामऊ से काकोरी तक ट्रैक का विंडो निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे ट्रैक की सेहत, सिग्नलिंग प्रणाली की बारीकियों का जायजा लिया। संरक्षा के मानकों में किसी भी प्रकार का समझौता न करने के सख्त निर्देश दिए गए। वापसी में उन्होंने हरदोई स्टेशन तक ट्रैक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वहीं, शाम को चार बजे हरदोई रेलवे स्टेशन पर उतर कर निर्माण कार्य भी देखे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान कई छोटी-बड़ी तकनीकी और निर्माण संबंधी कमियां पाई गईं। डीआरएम ने संबंधित कार्यदायी संस्था और रेल अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का भी बेहद सख्त तेवर देखने को मिला। यात्री सुविधाओं में लापरवाही देख उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की क्लास लगा दी। पेड एसी वेटिंग रूम में पेंट के डिब्बे रखे मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल हटाने के आदेश दिए। यात्रियों के बैठने के लिए रखे गए फटे और क्षतिग्रस्त सोफों को भी दुरुस्त करने या बदलने के निर्देश दिए।

रेलखंड पर हुआ स्पीड ट्रायल
हरदोई। सीनियर डीसीएम फ्रेट ऋचा शर्मा ने मालगोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक के पास गंदगी मिलने के बावजूद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और सफाई कराने के निर्देश दिए। मालगोदाम में अभिलेखों की भी जांच की। डीआरएम ने काकोरी से हरदोई के बीच स्पीड ट्रायल से जुड़े बिंदुओं की भी समीक्षा की। उन्होंने उन सभी व्यवस्थाओं को परखा जो आगामी जीएम निरीक्षण के दौरान महत्वपूर्ण रहने वाली हैं।


जाम में फंसी डीसीएम फ्रेट तो लगवा दिए बैरियर
हरदोई। सीनियर डीसीएम फ्रेट ऋचा शर्मा सड़क मार्ग से हरदोई आई थीं। इस दौरान स्टेशन के गेट पर ई-रिक्शों और अन्य वाहनों के जाम में फंस गईं। जाम में फंसने पर उन्होंने आरपीएफ प्रभारी को निर्देश दिए और गेट पर बैरियर लगावाकर ई-रिक्शा और चौपहिया वाहनों को रोक दिया गया। इस दौरान तमाम बुजुर्ग और विकलांग यात्रियाें को प्लेटफार्म तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed