{"_id":"67912df9f6b2f04372019308","slug":"drm-expressed-displeasure-over-the-slow-pace-of-track-replacement-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-125806-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पटरी बदलने की धीमी गति पर डीआरएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पटरी बदलने की धीमी गति पर डीआरएम ने जताई नाराजगी
Wed, 22 Jan 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते डीआरएम राजकुमार सिंह।
- फोटो : रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते डीआरएम राजकुमार सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-11- बालामऊ - सीतापुर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते डीआरएम राजकुमार सिंह। संवाद
- बालाामऊ सीतापुर रेलवे ट्रैक का लिया जायजा, बोले-बार-बार ट्रैक रोकने से नुकसान होता है
- बालामऊ जंक्शन के निर्माणाधीन भवन भी देखे, जल्द पूरा करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। मुरादाबाद के मंडलीय रेल प्रबंधक ने बुधवार को बालामऊ जंक्शन के आस पास चल रहे निर्माण कार्याें का जायजा लिया। इस दौरान पटरी बदलने के कार्य की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी जताई। 25 फरवरी तक उक्त कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश भी डीआरएम ने दिए।
अमृत भारत योजना के तहत बालामऊ जंक्शन पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। इससे इतर बालामऊ सीतापुर रेलवे लाइन पर पटरी बदलने का कार्य भी चल रहा है। यह कार्य 25 फरवरी तक पूरा होना है, लेकिन विभागीय सूत्र बताते हैं कि अभी महज 50 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है।
पटरी बदलने समेत अन्य कार्याें का जायजा लेने मंडलीय रेल प्रबंधक राज कुमार सिंह विशेष ट्रेन से पहुंचे। यहां उन्होंने यार्ड में उतरने के बाद सीतापुर रेल लाइन पर चल रहे पटरी बदलने के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने काम की रफ्तार धीमी होने पर फर्म के कर्मचारियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बार-बार ट्रैक रोकने से नुकसान होता है। महाकुंभ जैसे आयोजन के दौरान बालामऊ जंक्शन बंद करना पड़ा और इससे राजस्व नुकसान भी हुआ है। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन के तहत चल रहे भवन निर्माण के कार्याें का भी जायजा लिया। पुराने रेल अस्पताल की जगह बनवाए जा रहे नए अस्पताल भवन को मार्च से पहले ही पूरा करने के निर्देश दिए।
वॉशिंग लाइन का काम भी पूरा न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान बालामऊ जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन सिंह भी मौजूद रहे।