{"_id":"66d1024cef303db973011e74","slug":"driver-removed-woman-from-bus-after-she-vomited-blood-died-in-chc-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-118982-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खून की उल्टियां होने पर चालक ने महिला को बस से उतारा, सीएचसी में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खून की उल्टियां होने पर चालक ने महिला को बस से उतारा, सीएचसी में मौत
विज्ञापन
मल्लावां। कस्बे के बड़ा चौराहा से निजी बस में सवार होकर जा रही अधेड़ महिला को खून की उल्टियां होने लगीं। हालत खराब होने पर बस के चालक और परिचालक उसे उतारकर चले गए। राहगीरों की सूचना पर उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मल्लावां कस्बे के मोहल्ला बंदीपुर निवासी रामेश्वर की पत्नी लीलादेवी (55) पति के साथ अपने मायके में उन्नाव के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के देवरिया बल्लापुर गांव में पिछले 10 वर्ष से रह रही थीं। बृहस्पतिवार की दोपहर वह मल्लावां आई थीं। शाम को प्राइवेट बस से मायके वापस जा रही थीं। बस में उसे खून की उल्टियां होने लगीं। बस के चालक और परिचालक ने उसे भगवंतनगर चुंगी नंबर-एक के पास उतार दिया और चले गए।
सड़क किनारे मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया। कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।