फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Driver killed in mysterious circumstances in certain loader

संदिग्ध हालात मेें लोडर चालक की मौत

Fri, 23 Dec 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 23 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Driver killed in mysterious circumstances in certain loader
शाहाबाद कोतवाली में रोती लोडर चालक की पत्नी सपना और मां कमला। - फोटो : अमर उजाला

शाहाबाद। सांडी के निवासी लोडर चालक की लाश गुरुवार को संदिग्ध हालात में उधरनपुर गांव के संपर्क मार्ग पर पड़ी मिली। कुछ दूरी पर लोडर भी खड़ा था। चालक के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। बुधवार को वह लोडर लेकर शाहजहांपुर गया था। परिजनों ने चालक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


सांडी के औलादगंज निवासी श्याम उर्फ दरोगा (25) ड्राइवरी का काम करता था। इसी साल जुलाई में उसकी शादी बरेली के विश्वविद्यालय के पास रहने वाली सपना के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद श्याम ससुराल चला गया था और वहीं गाड़ी चला रहा था। शाहाबाद के मोहल्ला खलील में उसके मौसा रामदास रहते हैं। तीन दिन पहले वह मौसा के घर आया था।

विज्ञापन

 

दो दिन से वह नगर स्थित फैमिली ढाबा के संचालक का लोडर चलाने लगा। बुधवार शाम श्याम लोडर लेकर शाहजहांपुर गया था। गुरुवार सुबह उसकी लाश उधरनपुर गांव के संपर्क मार्ग पर पड़ी थी। सड़क के दूसरी ओर लोडर खड़ा था। सुबह गन्ना छीलने जा रहे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाल विनोद कुमार सिंह और सीओ अरविंद कुमार वर्मा और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। श्याम के मुंह और नाक से खून निकल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पर मां कमला, पत्नी सपना के अलावा अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पत्नी सपना ने बताया कि बरेली में श्याम के पास शाहाबाद से किसी अज्ञात व्यक्ति का अक्सर फोन आता था। फोन करने वाला गाली गलौच करता था। परिजनों ने फोन करने वाले व्यक्ति पर ही हत्या करने की आशंका जताई है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed