फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   driver fainted due to brain stroke in a moving bus

UP: चलती बस में ब्रेन स्ट्रोक से बेहोश हुआ चालक, बेकाबू बस ने मारी कार व रिक्शा में टक्कर; ICU में ड्राइवर

Sun, 27 Jul 2025 09:36 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सांडी (हरदोई)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांडी (हरदोई) Published by: विकास कुमार Updated Sun, 27 Jul 2025 09:36 PM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सांडी पहुंचाया, जहां से राघवेंद्र को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज और फिर निजी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टर ने बताया कि चालक राघवेंद्र को ब्रेन स्ट्रोक पड़ा है और उनकी हालत गंभीर है। वे आईसीयू में भर्ती हैं।
 

विज्ञापन
driver fainted due to brain stroke in a moving bus
यूपी रोडवेज - फोटो : ANI

विस्तार

यूपी के हरदोई स्थित बघराई क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब चलती रोडवेज बस के चालक को ब्रेन स्ट्रोक पड़ गया। बस चालक राघवेंद्र (50) बेहोश हो गए, जिससे बस अनियिंत्रित होकर कार और ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हालांकि बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। चालक का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

हरदोई से फर्रुखाबाद जा रही थी बस
बरनई चतरखा निवासी राघवेंद्र हरदोई डिपो की बस लेकर फर्रुखाबाद वाया सांडी जा रहे थे। जैसे ही बस शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर पहुंची, उन्हें ब्रेन स्ट्रोक पड़ गया। इससे बस बेकाबू हो गई। बस ने परिवार के साथ नैमिष जा रहे ककरा निवासी संजीव तिवारी की कार और लाहोरीपुरवा निवासी विकास के ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा में सवार आदमपुर निवासी अफसाना घायल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीयू में है ड्राइवर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सांडी पहुंचाया, जहां से राघवेंद्र को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज और फिर निजी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टर ने बताया कि चालक राघवेंद्र को ब्रेन स्ट्रोक पड़ा है और उनकी हालत गंभीर है। वे आईसीयू में भर्ती हैं।

विज्ञापन

सुबह पूरी तरह स्वस्थ थे राघवेंद्र
रोडवेज एआरएम भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि सभी चालकों का हर छह माह में स्वास्थ्य परीक्षण और ड्यूटी से पहले ब्रेथ एनालाइजर जांच की जाती है। राघवेंद्र सुबह ड्यूटी से पहले पूरी तरह स्वस्थ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed