{"_id":"5fbd480b8ebc3e9c0031e8dc","slug":"driver-deadbody-found-hardoi-news-knp5960928137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत से लौटे ड्राइवर का स्टेशन के सामने मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत से लौटे ड्राइवर का स्टेशन के सामने मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सोमवार रात गश्त के दौरान पुलिस को आंझी स्टेशन के सामने युवक का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बद्दापुरवा निवासी चालक के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान युवक के पास मिली डायरी में दर्ज नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया तो हरियाणा के पानीपत के मोहल्ला गढ़ी कला निवासी दिनेश ने बात की। उसने बताया कि मृतक उसका साला है। उसका नाम अनिल कुमार (27) पुत्र मूलचंद है। वह कोतवाली मझिला के ग्राम बद्दापुरवा का रहने वाला है।
बताया कि अनिल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था, उसकी तीन बहनें भी हैं। वह हरियाणा के पानीपत में ड्राइवरी करता था। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अनिल शराब का लती था। परिजनों ने ज्यादा शराब पीने से मौत होने की बात कही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।