{"_id":"570fe9ff4f1c1b233e4a6c46","slug":"dr-ambedkar-gave-equal-rights","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. अंबेडकर ने दिलाया समान अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. अंबेडकर ने दिलाया समान अधिकार
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
शोभा यात्रा निकालते बोद्ध अनुयायी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर का जयंती जिला प्रशासन से लेकर राजनीतिक पार्टियों ने धूमधाम से मनाई। कलेक्ट्रेट में उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। गोष्ठी में सामाजिक दायित्व के निर्वहन का संकल्प लेने पर जोर दिया गया। वहीं, राजनीतिक पार्टियों ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए समाज के सभी वर्ग को समानता का अधिकारी दिलाने की बात कही। डा. अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
ईमानदारी से करें दायित्वों का निर्वहन
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम विवेक वार्ष्णेय ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि सभी दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। शासन की योजनाओं का लाभ जन सामान्य को दिलाया जाए। एडीएम लक्ष्मीशंकर सिंह ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर ने शोषित और गरीबों के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीप्ती देव सिंह, डीजीसी सिविल अविनाश चंद्र गुप्ता ने पुष्प अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किए। नगर मजिस्ट्रेट ने मोहताजखाना में गरीबों को भोजन वितरित किया।
विज्ञापन
दलितों के विकास को समर्पित किया जीवन
डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सीएसएन पीजी कालेज में सांसद अंशुल वर्मा ने माल्यार्पण किया। सांसद ने कहा कि डा. अंबेडकर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सुधार को दलितों के विकास में व्यतीत कर दिया। कार्यकारी प्राचार्य डा. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने शिक्षा के विकास के लिए लोगों को प्रेरित किया। डा. बीडी शुक्ला, सुभाष पांडेय, राम बहादुर सिंह, अजीत सिंह बब्बन, सुरजीत वर्मा, सुनील वर्मा सहित कईयों ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विपरीत परिस्थितियों में किया काम
रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अवनींद्र कुमार ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कहा कि बाबा साहब के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं थी। सामाजिक विरोध का सामना कर उन्होेंने दलितों के लिए कार्य किया। महामंत्री महेश बाबू गौतम, मनोज कुमार, झम्मन लाल, नत्थूलाल वर्मा, आनंद मित्र, अशोक, लक्ष्मण व विजेेंद्र मौजूद रहे।
फोटो संख्या-10, परिचय- कांग्रेस कार्यालय में अंबेडकर जयंती मनाते कांग्रेसी।
शोषितों को दिलाई समानता
जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी कार्यालय पर बाबा साहब की 125 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार चौहान ने कहा कि उनके सिद्धांतों पर चलकर ही समाज का उत्थान होगा। शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला ने कहा कि छुआछूत की लड़ाई लड़ दलितों को अधिकार दिलाया। महामंत्री डा. राजीव सिंह ने कहा कि उन्होंने समानता का अधिकार दिलाया। सुख सागर मिश्र, सत्यबोध प्रकाश, डा. श्यामा प्रसाद शुक्ला, प्रेम प्रकाश वर्मा, भुट्टो मियां, रामेश्वर प्रसाद व ओमेंद्र वर्मा ने संबोधित किया।
फोटो संख्या-8, परिचय- ढोल नगाड़ों के बीच रैली निकालते जन्मोत्सव समिति के लोग।
रैली निकाल बाबा साहब के बताए उद्देश्य
बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में शहर स्थित अंबेडकर पार्क में समारोह आयोजित हुआ। शहर में रैली भी निकाली गई। जिसमें बौद्ध भिक्षु, स्कूली बच्चे और जनसमान्य ने भाग लेकर बाबा साहब के उद्देश्यों को बताया। उधर, भारती इंटर कालेज प्रबंधक उत्कर्ष मिश्र व लोक जनशक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।