फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dowry report against 8 people

आठ ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 15 Oct 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
dowry report against 8 people
संडीला (हरदोई)। कस्बा निवासी महिला ने लखीमपुर निवासी पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला अशराफ टोला निवासी शालिनी सक्सेना उर्फ पारो ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी आठ माह पूर्व लखीमपुर खीरी शहर के मोहल्ला कुम्हारन टोला खुटार रोड निवासी पंकज शाह पुत्र नत्थूलाल शाह के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति पंकज शाह, नंद प्रीति शाह, सास चंद्रा शाह, चाची सास उर्मिला व परिवार की सुनीता, कृष्ण शाह, चाचा ससुर हरिद्वारी लाल, चचेरा देवर अंकित दहेज में 2 लाख रुपये और दो तोला सोने की चेन की मांग रहे थे।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करते थे। परेशान होकर उसने इसकी जानकारी पिता जगदीश को दी, जिस पर वह और चाचा 29 सितंबर को ससुराल आए। उन्होंने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। आरोपी विवाद पर उतारू हो गए और जबरन उसे पिता व चाचा के साथ घर से निकाल दिया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed