फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dowry murder report on five people

पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sun, 05 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dowry murder report on five people
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला वैटगंज में शनिवार को ससुराल में मृत मिली विवाहिता के मामले में पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला वैटगंज निवासी संध्या (25) पत्नी सुमित गुप्ता का शव शनिवार दोपहर कमरे में फंदे पर लटकता मिला था। मृतका के पिता रद्धेपुरवा निवासी राकेश गुप्ता ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। रविवार को मृतका के पिता ने सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर उच्चाधिकारियों की देखरेख में पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. स्वामी दयाल की निगरानी में चिकित्सक ने पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में महिला के एक हाथ में धारदार वस्तु से प्रहार का निशान मिला है। वहीं दूसरे हाथ पर खरोंच मिली है। जबकि मौत फांसी लगने के कारण होने की बात सामने आई है। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सुमित व ससुर अशोक, सास, जेठ शरद, जेठानी सरिता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed