{"_id":"64e26664b66eeb154b0e0e1a","slug":"door-of-vhp-office-broken-attempt-to-capture-hardoi-news-c-213-1-hra1003-2380-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: विहिप कार्यालय का दरवाजा तोड़ा, कब्जा का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: विहिप कार्यालय का दरवाजा तोड़ा, कब्जा का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यालय का दरवाजा व ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने कार्यालय से सामान भी चोरी कर लिया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने पहले तो कार्यालय पर कब्जा वापस दिलाया और विहिप के जिलाध्यक्ष की ओर से आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।
शहर के मुन्नूलाल वाजपेयी मार्केट में प्रथम तल पर विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय है। भूतल पर दुकानों को लोगों ने किराये पर ले रखा है। कुछ दिनों से कार्यालय को कब्जाने का प्रयास चल रहा था। इसी कड़ी में शनिवार रात को दूसरे समुदाय के एक परिवार ने दरवाजा व ताला तोड़ दिया। रविवार को विहिप जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने इसकी जानकारी संघ के पदाधिकारियों को दी। संजीव खरे, अवनीश द्विवेदी व अनुराग द्विवेदी आदि के साथ वह कार्यालय गए। बताया कि वहां पर देखा तो कार्यालय में आरोपी थे और सामान गायब मिला।
लखनऊ रोड स्थित हुलासी कॉलोनी निवासी हर्षवर्धन ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि संघ कार्यालय के सामने विहिप कार्यालय का दरवाजा व ताला तोड़कर पड़ोस के फिरोज व उनके परिवार के अन्य लोगों कब्जा करने का प्रयास किया। इन लोगों ने कार्यालय से तखत, बिस्तर, गैस सिलिंडर, चूल्हा, बाल्टी, लोटा, खाना बनाने के बर्तन व संघ का सामान भी चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाल संजय पांडेय ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विहिप के पदाधिकारियों को कार्यालय पर कब्जा दिला दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।