फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   doob ker maut

दोस्तों के साथ नहाने गया युवक नहर में डूबा

Fri, 08 May 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
doob ker maut
फोटो-48- तुंदवल पुल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : HARDOI
सुरसा। सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुंदवल पुल के निकट दोस्तों के साथ नहर में नहा रहा युवक डूब गया। काफी मशक्कत के बाद भी देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर मजरा उमरापुर निवासी रीतेश पाल (20) पुत्र शिवकरन पाल शुक्रवार दोपहर अपने दोस्तो गांव निवासी अनिल पाल (20) पुत्र श्रीपाल और रिंकू पाल (21) पुत्र रजनीश पाल के साथ गांव से कुछ दूर पर तुंदवल पुल के पास नहर में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान रीतेश अचानक गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन

अनिल और रिंकू ने उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की, लेकिन उसे निकाल न सके। वह पानी में डूब गया। नहर से निकलकर अनिल और रिंकू दौड़ते हुए गांव पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सुरसा के प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और ग्रामीणों ने काफी देर तक रीतेश की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रीतेश अविवाहित है और दो भाइयों में छोटा है। उसका बड़ा भाई विजयशंकर पाल फौज में है और जम्मू में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed