फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dominate in the chill of the cold suffering of villagers

ठंड की ठिठुरन में भी हावी ग्रामीणों की पीड़ा

Mon, 29 Dec 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 29 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dominate in the chill of the cold suffering of villagers

विकास खंड बिलग्राम से संबंधित ग्रामों से जंगली

विज्ञापन
गायों का प्रकोप कम कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में बैठे ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन ठिठुरन भरी ठंड के बावजूद चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि वहां बिना न्याय के भुखमरी से अच्छा यहां ठंड से मर जाना बेहतर है।

धरने के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जंगली गायों की प्रकोप के चलते किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान प्रगतिशील पार्टी अध्यक्ष राम प्रकाश कठेरिया ने कहा कि विकास खंड बिलग्राम, सुरसा एवं सांडी के बीसों गांवों में हजारों जंगली गायों का प्रकोप जारी है।

इन गायों द्वारा न सिर्फ फसलों को पूरी तरह से तबाह किया जा रहा, बल्कि किसानों को भी गंभीर चोटें पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अधिकारिक तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे किसान अब धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हुए हैं। किसानों ने कहा कि यदि अब जल्द इस ओर किसानों व उनकी फसलों को जंगली गायों से निजात न दिलाई गई तो किसान अब आत्महत्या करने को विवश होंगे।

कहा कि धरना प्रदर्शन को चार दिन हो चुके हैं, पर अब तक कोई न्याय नहीं मिला है। जब तक इस तरफ प्रशासनिक तौर पर ग्रामीणों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही एक ज्ञापन भी सिटी मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह को सौंपा।

दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा जंगली जानवरों को वन विभाग द्वारा पकड़वाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजने, जंगली गायों द्वारा नष्ट की गई फसलों की क्षतिपूर्ति किसानों को दिलाने, जंगली गायों से सुरक्षा के लिए पकड़वाकर गौ शालाओं में भिजवाने का प्रबंध कराने की मांगे भी शामिल हैं। इस मौके पर विनोद सिंह, रिंकू कश्यप और रजनीश कुमार आदि ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed