फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DOM explored the record

डीओएम ने खंगाले रिकार्ड

Wed, 19 Aug 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Wed, 19 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
DOM explored the record

मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ संचालन प्रबंधक (जी) ने

विज्ञापन
मंगलवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। दोपहर को स्टेशन पहुंची सीनियर डीओएम ने पहले हरदोई रेलवे स्टेशन के अभिलेखों का निरीक्षण किया। उसके बाद करना और बघौली रेलवे स्टेशन पर जाकर वहां भी अभिलेखों को जांचा।

मंडल अधिकारी के निरीक्षण को लेकर रेलवे स्टेशन का स्टाफ पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। रेलवे के राजस्व और अन्य कार्यों की समीक्षा के लिए मुरादाबाद मंडल के सीनियर डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर (जी) ने स्टेशन के अभिलेखों को खंगाला। दोपहर दो बजे हिमगिरी एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पर पहुंची वरिष्ठ मंडलीय संचालन प्रबंधक (जी) रेखा शर्मा ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में पहुुंचने के बाद अभिलेखों का निरीक्षण किया।

विभागीय अभिलेखों का करीब एक घंटे तक निरीक्षण के बाद वह सड़क मार्ग से करना और फिर बघौली रेलवे स्टेशन भी गई। जहां भी उन्होंने विभागीय अभिलेखों को खंगाला। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं को भी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिकार्डों के रखरखाव को भी देखा और स्टेशन के अफसरों को व्यय के संबंध में सभी अभिलेखों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

करना और बघौली स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद वह वापस हरदोई स्टेशन सड़क मार्ग से वापस आईं। जिसके बाद पंजाब मेल से वापस मुरादाबाद रवाना हुईं। सीनियर डीओएम के निरीक्षण को लेकर अफसर पूरी तरह से मुस्तैद नजर आए। स्टेशन अधीक्षक राम रतन ने बताया कि उनके निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला है, पर रिपोर्ट बाद में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed