फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   do paksh me maarpeet, 6 ghayal

मवेशी बांधने पर दो पक्षों में चटकीं लाठियां, छह घायल

Wed, 24 Jun 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
do paksh me maarpeet, 6 ghayal
हरदोई। पाली कस्बे के मोहल्ला इमामचौक में मंगलवार को खेत में मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों में लाठियां चल गईं। जिसमेें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला इमामचौक निवासी मुन्नन (45) पुत्र शरीफ ने बताया कि उसके खेत में शेखसरांय निवासी सफुल्ला पुत्र अमरूल्ला मवेशी बांध देते हैं। मवेशी उसकी फसल नष्ट कर देते हैं। कई बार कहने पर भी सफुल्ला ने मवेशी बांधना बंद नहीं किए। मंगलवार शाम फिर खेत में मवेशी बांधने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। जिसमें एक पक्ष से मुन्नन, बचाव करने पहुंचे जुग्गन (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से सफुल्ला, सरताज (30), शफीक (25), रहीस (20) के भी चोटें आईं। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने सीएचसी में घायलों का मेडिकल कराया। पुलिस ने मुन्नन की तहरीर पर सफुल्ला, नबुल्ला, रहीस, शफीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष से सरताज की तहरीर पर मुन्नन, अबरार, पाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed