फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DM sent recommendation to the government to remove EO Mallavan

Hardoi News: ईओ मल्लावां को हटाए जाने की डीएम ने शासन को भेजी संस्तुति

Fri, 09 Feb 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 09 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
DM sent recommendation to the government to remove EO Mallavan
हरदोई। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष से विवाद और आमजन की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नगर पालिका परिषद मल्लावां के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को भारी पड़ गई। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के डिफाॅल्टर श्रेणी में जाने पर नाराजगी जाहिर की थी। गुरुवार को उन्होंने ईओ को हटाए जाने की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, डिफाल्टर श्रेणी में जाने और फीडबैक की खराब स्थिति के संबंध में नगर पालिका परिषद मल्लावां के ईओ से इसके कारण भी जानने चाहे थे। छह शिकायतें अभी भी डिफाल्टर श्रेणी में प्रदर्शित हो रहीं हैं, वहीं ईओ प्रेमनाथ के विरुद्ध आमजन के साथ ही नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने भी कई बार लिखित रूप से पत्र और शिकायतें भी दी हैं। आमजन के कामों में लापरवाही और अध्यक्ष व बोर्ड के हिसाब से नगर पालिका परिषद में काम न किए जाने की जानकारी पर डीएम ने नगरीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर मल्लावां ईओ प्रेमनाथ को हटाए जाने की संस्तुति की है। बताया कि प्रमुख सचिव को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed