फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DM sahib became the wind outdoors

डीएम साहब क्या हवा में बन गई सड़क

Mon, 21 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 21 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
 DM sahib became the wind outdoors
विकास भवन में अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेते सांसद अंशुल वर्मा व मौजूद जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। विकास भवन के सभागार में सोमवार को जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई। सड़क की गुणवत्ता के मुद्दे पर सिंचाई विभाग के अधिकारी से मिले जवाब को सुन सांसद व अधिकारी हैरत में पड़ गए। सांसद ने जिलाधिकारी से कहा कि सड़क क्या हवा में बन गई। इस पर सभी चुप्पी साध गए।

विज्ञापन


सांसद अंशुल वर्मा ने गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराने के निर्देश दिए। कैनाल रोड से करावां रोड तक नहर की पटरी पर बनाई गई रोड की गुणवत्ता पर जब सांसद ने सवाल दागा तो सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने यह कहकर पल्ला झाड़ने का प्रयास किया कि उन्होंने सड़क का निर्माण नहीं कराया है। वह कार्यदायी संस्था के बारे में भी जानकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन


डीएम से भी इस मामले में कोई जानकारी नहीं हुई, इस पर सांसद ने नाराजगी व्यक्त की और जिलाधिकारी को कार्यदायी संस्था की जानकारी कर रोड की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास खंड बावन के बरवन रजबहे में 12 वर्षों से पानी न आने के मामले पर एक्सईएन सिंचाई विभाग ने बताया कि सिल्ट तो प्रतिवर्ष साफ कराई जाती है लेकिन लंबाई अधिक होने की वजह से पानी नहीं पहुंच रहा।

सांसद ने बिना पानी आए प्रतिवर्ष सिल्ट सफाई पर नाराजगी व्यक्त की और तीन साल में व्यय धनराशि का ब्यौरा मांगते हुए जिलाधिकारी से एक्सईएन पर कार्रवाई करने को कहा। जिलाधिकारी ने क्रिटिकल गैप की राशि से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में बिजली आपूर्ति कराने की बात कही है।

कांशीराम कालोनी में जलभराव की समस्या पर उन्होंने डीआरडीए परियोजना निदेशक को प्रस्ताव बनाकर उनकी निधि से कार्य कराने के निर्देश दिए। हरपालपुर में मलौथा से रंटपुर मार्ग पर पुलिया व ग्राम कीर्तियापुर में पुलिया टूटने पर जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी।

बैठक में तमाम मुद्दों पर चरचा कर कार्यों को कराने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एमएलसी मिस्बाहउद्दीन, राज्य एससी/एसटी आयोग सदस्य पीके वर्मा, डीएम रमेश मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक प्रदीप यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बृजेश मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव मौजूद रहे।

दैवी आपदा पीड़ितों में बीपीएल सूची की अनिवार्यता पर उठे सवाल
हरदोई। सांसद ने कहा कि दैवी आपदा से पीड़ित व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए बीपीएल सूची न देखी जाए। टड़ियावां के उनौती निवासी सुरेश, अहिरोरी के गोंडाराव के मजरा मढ़िया में प्रभावित लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

विधायक की अध्यक्षता में निशुल्क बोरिंग की होगी जांच
वर्ष 2014-15, 2015-16 में कराई गई निशुल्क बोरिंगों की जांच के लिए विधायक बाबू खां की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी। बिजली आपूर्ति के अभाव में बंद नलकूपों को 15 अप्रैल तक शुरू कराने के निर्देश दिए।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि नलकूपों को बिजली आपूर्ति के लिए 88 लाख 70 हजार रुपये छह माह पहले दिए जा चुके हैं। इस पर सांसद ने नाराजगी व्यक्त की और 15 अप्रैल तक हर हाल में नलकूप चलाने के निर्देश दिए।

सीएमओ साहब नहीं बता पाए जिले में कितने डाक्टर...
हरदोई। विकास भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हुई जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में सांसद के जमीनी सवालों पर भी स्वास्थ्य विभाग के हाकिम सीएमओ चुप्पी साध गए।

न तो वह यह बता पाए कि जिले में डाक्टर कितने हैं और न ही यह कि पद कितने रिक्त हैं। जिसके बाद आखिरकार सांसद ने भी उन्हे आड़े हाथों लेते हुए कह ही दिया कि जगह बदल गई है सीएमओ साहब, अब तो जानकारी कर लीजिए।

भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने विकास योजनाओं की समीक्षा में स्वास्थ्य विभाग को सुस्त पाया और उन्हे नसीहत भी दी कि सुधर जाए ताकि विकास कार्य आगे बढ़ाए जा सके। उन्होंने सीएमओ को शीघ्र से शीघ्र रिक्त पदों की जानकारी जुटा कर शासन को पत्र लिखकर नियुक्ति कराए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में हुई वाल पेंटिंग, पंपलेट आदि के माध्यम से कराए गए प्रचार प्रसार की जांच कराए जाने के भी निर्देश दे दिए। एलएमसी मिसबहाहुद्दीन की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गई है।

सांसद ने जनपद में चल रही सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच करने एवं भ्रूण लिंग परीक्षण पर सख्ती से रोक लगाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि सांसद व प्रतिनिधियों ने जो भी बिंदु उठाए हैं उन पर जल्द से जल्द समुचित कदम उठाएं व उन्हे भी अवगत कराए।


डीएम ने कस्तूरबा विद्यालयों में प्रत्येक 15 दिन पर बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए। सासंद ने इस दौरान आरसीएच फ्लेक्सीपूल, मिशन फ्लेक्सीपूल, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम, पुर्नरीक्षित क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ निवारा कार्यक्रम आदि की समीक्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed