फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DM Pulkit Khare conferred with Best Practices Award

बेस्ट प्रैक्टिसेज अवार्ड से सम्मानित हुए जिले के डीएम पुलकित

Thu, 05 Mar 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
DM Pulkit Khare conferred with Best Practices Award
फोटो-08-दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी के साथ ह? - फोटो : HARDOI
जिले के जिलाधिकारी पुलकित खरे के अभिनव प्रयोगों से जिला एक बार फिर से गौरवांवित हुआ है। दिल्ली में हुए बेस्ट प्रैक्टिसेज अवार्ड से उन्हें गुरुवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटी बगीचा के अभिनव प्रयोग में प्रदेश के 25 राज्यों में से एक-एक जिले को चयनित किया और सबसे अच्छा कार्य करने पर उत्तर प्रदेश में इस जनपद को चयनित किया गया।
विज्ञापन

यूपी में इस जनपद में बेटी बगीचा के अभिनव प्रयोग की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी आदि ने जिलाधिकारी पुलकित खरे की सराहना की व किताब-ए-क्रॉनिकल आफ चेंज चैंपियन का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यमंत्री देवाश्री चौधरी, प्रमुख सचिव महिला कल्याण विभाग भारत सरकार व यूनीसेफ की चीफ, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना में जिले में बेटी बगीचा बनाए गए थे और इसी से जनपद ने राष्ट्रीय पहचान बनाई और बेटी बगीचा देश के 25 अभिनव प्रयोगों में से एक है और केंद्रीय मंत्रालय ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत प्रकाशित किताब-ए-क्रॉनिकल ऑफ चेंज चैंपियन में पूरे प्रदेश से मात्र एक बेटी बगीचा बनाने के अभिनव प्रयोग को स्थान दिया गया है।

उन्होंने बताया कि ब्लाक टोडरपुर के ग्राम सैदपुर में बने बेटी बगीचा में 0 से 3 वर्ष तक की बेटियों के नाम डेढ़ सैकड़ा से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं और सभी पौधों पर बेटियों के नाम लिखे गए हैं व बेटियों के अभिभावकों के द्वारा उक्त पौधों की देखभाल भी बेटियों की तरह की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed