फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DM MP Singh at number four in the state in redressal of complaints

Hardoi News: शिकायतों के निस्तारण में डीएम एमपी सिंह प्रदेश में चौथे नंबर पर

Fri, 07 Apr 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
DM MP Singh at number four in the state in redressal of complaints
हरदोई। आईजीआरएस और हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतों के निस्तारण में डीएम एमपी सिंह ने सूबे में चौथा स्थान पाया है। दरअसल, रोज करीब 150 जन शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया। एक साल में 384 परियोजनाओं को समय पर गुणवक्ता युक्त तरीके से पूरा कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा आम लोगों में प्रशासन की विश्वसनीयता को बढ़ाया। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने कहा कि अब उनके ऊपर और आमजन के मानकों पर खरा उतरने की और अधिक जिम्मेदरी आ गई है। इसे वह बखूबी निभाने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि वे रोज कार्यालय में समय से आकर जन शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण करते हैं। उनका कहना है कि जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग के अधिकारी को तलब कर तत्काल लोगों की समस्या का मौके पर ही निस्तारित करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे बताते हैं कि यदि किसी की शिकायत में काम होना संभव नहीं होता है तो उसे इसकी सही जानकारी दे दी जाती है। ऐसे लोगों की संख्या से दो से तीन प्रतिशत होती है। उनका कहना है कि शिकायत करने वाले लोगों की संख्या अवकाश के दिनों के बाद और अधिक बढ़ जाती है। कार्यालय में आमजन संपर्क करके और अपनी लिखित शिकायत दे सकते हैं। इसके बाद तत्काल इन शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य की सेवाओं को बेहतर करने के लिए निगरानी की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत दर्जनों स्कूलों का रेनोवेशन कराया गया। स्कूल और अस्पतालों में नियमित शिक्षकों और डॉक्टरों की उपस्थिति को अनिवार्य किया।
इनसेट
इन तीन बिंदुओं पर हुई निगरानी
जन शिकायतों का समय पर निस्तारण सोशल वेलफेयर के कार्यों का क्रियान्वयन।
विकास संबंधी परियोजनाओं का निर्माण।
सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले डीएम।
- फिरोजाबाद
- शाहजहांपुर
- संभल
- हरदोई
- बुलंदशहर
- बाराबंकी
- गाजियाबाद
- अमेठी
- बिजनौर
- झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed