फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dm inspection in hardoi

डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले एडीओ पंचायत, स्पष्टीकरण जारी

Mon, 31 Aug 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dm inspection in hardoi
सुरसा में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की सर्विस व जीपीएफ पास बुक अपडेट कराएं। इसमें लापरवाही करने वाले पटल सहायक पर कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को सुरसा ब्लाक के निरीक्षण के दौरान डीएम अविनाश कुमार ने बीडीओ को ये निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बिना अवकाश आवेदन के अनुपस्थित एडीओ पंचायत राकेश मिश्रा को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कर्मचारियों की सर्विस एवं जीपीएफ पास बुक की समीक्षा की। कुछ कर्मचारियों की सर्विस बुक में इंट्री न होने पर नाराजगी जताई। बीडीओ रामप्रकाश वर्मा को जल्द कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास, वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन, स्वयं सहायता समूह, मनरेगा की समीक्षा में भी कमी मिलने पर डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को दें। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई करें। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed