फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dm gives responsbilities for quarenteen center

क्वारंटीन सेंटरों की व्यवस्थाओं को डीएम ने तय की जिम्मेदारी

Sun, 05 Apr 2020 08:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
dm gives responsbilities for quarenteen center
हरदोई। क्वारंटीन सेंटरों की व्यवस्था की डीएम ने जिम्मेदारी तय कर दी है। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि 65 बड़े और 162 छोटे क्वारंटीन सेंटरों में लोग रुके हैं। बड़े क्वारंटीन सेंटरों के लिए नोडल अधिकारी संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी होंगे, जबकि छोटे क्वारंटीन सेंटरों के नोडल अफसर संबंधित क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी हैं।
विज्ञापन

सभी खंड विकास अधिकारी प्रत्येक क्वारंटीन सेंटर के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी को नामित कर सकते हैं, लेकिन अगर किसी सेंटर में कोई कमी मिली तो उसके लिए बीडीओ को ही जिम्मेदार माना जाएगा। क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोगों की संख्या, उनके स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन, सफाई और सुरक्षा के संबंध में हर रोज ब्योरा भी खंड विकास अधिकारी तैयार कराएंगे। खंड विकास अधिकारियों और एडीओ पंचायत की आख्या अगर नहीं प्राप्त होगी तो कार्रवाई की जाएगी। सभी क्वारंटीन सेंटर की सफाई व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय की व्यवस्था ग्राम सचिव को प्रधान के माध्यम से करानी होगी। एडीओ पंचायत हर क्वारंटीन सेंटर पर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाएंगे और इसकी निगरानी भी करेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण भी जरूरी
क्वारंटीन सेंटरों पर रुके लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण खंड विकास अधिकारी संबंधित सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सकों के जरिये सुनिश्चित कराएंगे।
भोजन के लिए एसडीएम को बताएं
डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने विकास खंड के अंदर आने वाले क्वारंटीन सेंटर्स में से आधे का सत्यापन हर रोज खुद करेंगे और बाकी का सत्यापन एडीओ पंचायत से हर रोज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी फोटोयुक्त आख्या बीएसए को भेजी जाएगी। अगर किसी क्वारंटीन सेंटर पर खाने की व्यवस्था में कोई कमी पाई जाती है तो इसके लिए खंड विकास अधिकारी संबंधित एसडीएम से संपर्क करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संबंधित थाने के प्रभारी और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए संबंधित सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed