फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DM cutting his own paddy crop in Bhadaicha village

Hardoi News: भदैचा गांव में डीएम ने स्वयं की धान फसल की कटिंग

Tue, 29 Oct 2024 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
DM cutting his own paddy crop in Bhadaicha village
हरदोई। उत्पादन के आकलन के लिए शासन की ओर से कराई जानी वाली क्राॅप कटिंग में मंगलवार को डीएम एमपी सिंह ने भदैचा गांव में स्वयं फसल की कटिंग की। धान की बाली से चावल की गुणवत्ता को भी परखा।
विज्ञापन

क्राॅप कटिंग की प्रक्रिया में सदर तहसील के भदैचा गांव में राजस्व टीम की ओर से कराई जा रही क्राॅप कटिंग को देखा। क्रॉप कटिंग के चयनित खेत में 10 मीटर के संबाहु त्रिभुज में फसल को चिह्नित कर कटाई की गई। जिलाधिकारी ने चिह्नित स्थान पर स्वयं भी अपने हाथों से कुछ धान की कटाई की।
विज्ञापन

किसान मुलायम व बटाईदार हरिश्चंद्र और अन्य श्रमिकों व किसानों से वार्ता की। धान की खेती के संबंध में किसानों के अनुभव को जाना। चिह्नित क्षेत्र की कटाई के बाद 70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान की उपज का आकलन किया। सदर तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला, अपर सांख्यिकी अधिकारी अभय वर्मा सहित राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed