{"_id":"67cdd79ee8550b19a408c9ce","slug":"dm-asked-how-and-under-what-circumstances-the-copies-went-out-hardoi-news-c-213-1-hra1001-128001-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डीएम ने पूछा कैसे और किन परिस्थतियों बाहर गईं कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डीएम ने पूछा कैसे और किन परिस्थतियों बाहर गईं कॉपियां
विज्ञापन
हरदोई। बोर्ड परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापकों के मकान पर सॉल्वर गैंग के पकड़े जाने के मामले में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह स्टेटिक मजिस्ट्रेट और बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों पर भी कार्रवाई शुरू की है। दोनों केंद्राें पर तैनात रहे स्टेटिक मजिस्ट्रेट और बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर पूछा है कि किन परिस्थितियों में गड़बड़ी हुई और सॉल्वरों से उत्तर पुस्तिकाएं लिखवाई गईं।
एसटीएफ ने जगन्नाथ सिंह इंटर कॉलेज कटियामऊ गढ़ी के केंद्र व्यवस्थापक अनिल सिंह के मकान और जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक राम मिलन सिंह के मकान पर सॉल्वरों गैंग पकड़ा था। दोनों के मकान पर बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका लिखवाते पकड़े जाने से बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भूमिका संदिग्ध हो गई है। डीएम ने जगन्नाथ सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में तैनात रहे बाह्य केंद्र व्यवस्थापक संडीला के आईआर इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक कमलेश कुमार शुक्ला, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आयुर्वेद विभाग के फार्मासिस्ट फार्मासिस्ट उजेश चंद्र शुक्ला को नोटिस दी है।
बताया कि जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज के बाह्य केंद्र व्यवस्था रहे जनता इंटर कॉलेज कछौना के सहायक अध्यापक अनिल कुमार वर्मा और स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहे आयुर्वेद विभाग के फार्मासिस्ट सूर्यपाल को भी नोटिस दिया गया है। चारों से पूछा गया है कि किन परिस्थितियों में ड्यूटी पर रहते हुए परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी हुई। उत्तर पुस्तिकाओं को सॉल्वरों गैंग से लिखवाया जाता रहा और केंद्र पर जमा कराया जाता था। संतोषजनक और साक्ष्य सहित जवाब न आने पर परीक्षण के बाद उप्र सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम-2024 के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।