{"_id":"579cf0634f1c1bfa1421e2db","slug":"dm-asked-development-in-chaupal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगा डीएम ने पूछे विकास कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगा डीएम ने पूछे विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
चाौपाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने शनिवार को विकास खंड अहिरोरी के वर्ष 2016-17 में चयनित समग्र ग्राम भीठादान के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर शासन की योजनाओं का सत्यापन कराया। ग्रामीणों से गांव में हुए विकास कार्य पूछे।
विज्ञापन
संपर्क मार्ग, सीसी रोड तथा नाली निर्माण, इंदिरा आवास, लोहिया आवास, विद्युतीकरण, हैंडपंपों की स्थापना, शौचालयों के निर्माण, वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन, तालाब का जीर्णोद्धार, किसान क्रेडिट कार्ड, निशुल्क बोरिंग, राशन वितरण तथा मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने ग्रामवासियों से व्यक्तिगत शौचालय बनवाने पर जोर दिया। कहा कि हर घर में शौचालय बनवाया जाए और शौचालयों का प्रयोग किया जाए। उन्होंने ग्रामवासियों से विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति तथा पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। राशन वितरण की समीक्षा में कोटेदार के विरुद्ध शिकायतें मिलीं। वर्तमान में कोटा निलंबित चल रहा है। कोटेदार को आरोप पत्र देकर 15 दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर पप्पू गुप्ता को निर्देश दिए कि जांच में दोषी पाए जाने पर कोटेदार के साथ-साथ पर्यवेक्षण का कार्य करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराई जाए। गांव में पांच हैंडपंपों के खराब होने की बात सामने आने पर जिलाधिकारी ने कहा कि मरम्मत योग्य हैंडपंपों को ग्राम सभा से ठीक कराया जाए व रिबोर योग्य हैंडपंपों को जल निगम को ठीक कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन