{"_id":"5ee50b048ebc3e430a0ca79a","slug":"dled-trenees-ne-gyapan-saupa-hardoi-news-knp5653832137","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड प्रशिक्षुओं ने भाजपा सांसद को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड प्रशिक्षुओं ने भाजपा सांसद को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सेमेस्टर की परीक्षाओं में लगातार विलंब से होने से परेशान डीएलएड प्रशिक्षुओं ने भाजपा सांसद को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का निस्तारण करवाए जाने की मांग की।
डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदर्श पटेल ने बताया कि प्रशिक्षुओं ने शनिवार को सांसद जय प्रकाश रावत व नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन देते हुए कहकि उनका तीसरा सेमेस्टर 5 जनवरी को पूर्ण हो चुका है, लेकिन तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा अब तक पूर्ण नहीं हुई है। चौथा सेमेस्टर 5 जुलाई को पूर्ण हो जाएगा। इस स्थिति में प्रशिक्षुओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पहले दो सेमेस्टर के आधार पर तीसरे सेमेस्टर को प्रोन्नत करवा कर चौथे सेमेस्टर की परीक्षा करवाने की मांग की गई। सांसद ने उचित कदम उठवाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर शिवमिलन सिंह, आशीष कुमार, अभय वर्मा, ज्ञानेंद्र भाई, शुभम श्रीवास्तव, अश्वनी बाजपेयी, अमित उपस्थित रहे।