फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DJ's rod touched the swinging high tension wire, six burnt

Hardoi News: झूलते हाईटेंशन तार में छुई डीजे की रॉड, छह झुलसे

Mon, 29 Jul 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
DJ's rod touched the swinging high tension wire, six burnt
बेहंदर (हरदोई)। कांवड़ियों की पिकअप में बंधे डीजे की रॉड ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से छू गई। इसके कारण करंट उतरने से पिकअप पर पीछे बैठे पांच बच्चों समेत छह लोगों को करंट लग गया और यह लोग उछलकर पिकअप से गिर पड़े। सभी को अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में ले जाया गया। एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

खजोहना गांव से हर साल कांवड़िए गंगा जल लेने के लिए कन्नौज के मेहंदीघाट जाते हैं। यहां गंगा जल लेकर मल्लावां के सुनासीरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बादअपने गांव जाते हैं। रविवार शाम एक पिकअप पर डीजे बांधने के बाद लगभग 25 कांवड़िये पैदल जा रहे थे। डीजे के पास ही खजोहना निवासी पिंटू (28), राधे का पुत्र अंकित उर्फ छोटू (5), पंकज का पुत्र प्रीत (6), जैतपुर निवासी राजेश का पुत्र राहुल (12), हुल्ली का पुत्र प्रिंस (5) हिमांशु (9) पिकअप में बैठे थे। खजोहना जैतपुर मार्ग पर डीजे के ऊपर की ओर लगी रॉड ऊपर से निकली 11 हजार लाइन से छू गई। इसके कारण डीजे और पिकअप में करंट दौड़ गया। करंट लगने से पिकअप पर बैठे सभी पांच लोग उछल उछलकर सड़क पर गिरे और बेहोश हो गए। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। कांवड़ियों ने राहुल और प्रिंस को गौसापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में, जबकि अंकित, प्रीत और पिंटू को गौसगंज के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का पता लगने पर सीओ बघौली विनोद दुबे मौके पर पहुंच गए। प्राइवेट अस्पताल में झुलसे लोगों का हाल लेने के बाद पिंटू को संडीला सीएचसी और वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेैजा। सीओ संडीला सतेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed