फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Diwali is one and a half month away, reservation in train is full from now on

Hardoi News: दिवाली डेढ़ माह दूर, ट्रेन में आरक्षण अभी से फुल

Sat, 21 Sep 2024 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Diwali is one and a half month away, reservation in train is full from now on
हरदोई। दिवाली को अभी भले ही डेढ़ माह है लेकिन ट्रेनों में आरक्षण अभी से ही फुल हो चुके हैं। स्टेशन पर ठहरने वाली दिल्ली और पंजाब की ट्रेनों में दिवाली से एक सप्ताह पहले से लंबी प्रतीक्षा सूची है।
विज्ञापन

जिले के लोग बड़ी संख्या में गैर जनपदों और प्रदेशों में रोजगार व पढ़ाई के सिलसिले में रहते हैं। त्योहार मनाने के लिए लोग अपने घर आने के लिए अभी से ही आरक्षण करा चुके हैं। जिसका परिणाम यह है कि दिवाली के डेढ़ माह पहले से ही ट्रेनों में आरक्षित सीटें समाप्त हो चुकी हैं और जिले में ठहरने वाली दिल्ली और पंजाब की सभी ट्रेन में दीवाली के एक माह पहले से ही आरक्षण की लंबी प्रतीक्षा सूची दिख रही है। दीपावाली एक नवंबर को मनाई जानी है ऐसे में 28 अक्तूबर से ही प्रतीक्षा सूची सौ से अधिक आंकड़ा पार कर दिया। जबकि कुछ ट्रेनों में तो वेटिंग लिस्ट भी समाप्त हो चुकी है और रिग्रेट (नो-रूम) दिख रहा है।
विज्ञापन


अधिकतर ट्रेनों में 100 से ऊपर वेटिंग
हरदोई। दिल्ली से पंजाब से आने वाली कई ट्रेनों में 30 अक्तूबर को 100 से ऊपर प्रतीक्षा सूची चल रही है। इनमें दिल्ली से आने वाली लखनऊ मेल, पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस हैं। पंजाब से आने वाली हावड़ा अमृतसर मेल में तो 28 अक्तूबर से ही 100 के ऊपर वेटिंग है। चंडीगढ़ से आने वाली ट्रेनों में भी 100 के करीब वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गरीब रथ में दो नवंबर तक बुकिंग बंद
हरदोई। दिल्ली व पंजाब से आने वाली ट्रेन संख्या 12204 गरीब रथ में 27 अक्तूबर से 2 नंबवर तक बुकिंग ही बंद हो गई है। वैसे तो दिल्ली से आने पर 29 से 31 अक्तूबर के बीच में वेटिंग नजर आ रही है लेकिन तीनों दिन प्रतीक्षा सूची 120 के आसपास है ऐसे में जल्द ही वेटिंग बंद होने वाली है।



त्योहार विशेष ट्रेनों का जिले को नहीं मिला लाभ
हरदोई। रेलवे ने वैसे तो दिल्ली, बनारस और पंजाब के लिए कई त्योहार विशेष ट्रेनें संचालित की हैं लेकिन किसी भी ट्रेन का ठहराव जिले में नहीं किया गया है। इस संबंध में जिले में शुक्रवार को मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह से भी पूछा गया था तो उन्होंने भी यात्रियों की संख्या के आधार पर ही ट्रेनों के ठहराव की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed