फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   District social welfare officer suspended for negligence

Hardoi News: लापरवाही पर जिला समाज कल्याण अधिकारी निलंबित

Sat, 27 May 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
District social welfare officer suspended for negligence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जीआईसी सहित मन्नापुरवा में संचालित छात्रावासों के संचालन, रख-रखाव में लापरवाही और राशि का दुरुपयोग जिला समाज कल्याण अधिकारी को भारी पड़ गया है। समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निलंबित कर दिया है। उनका निलंबन आदेश विभागीय निदेशक, जांच अधिकारी और जिला अधिकारी को भी जारी किया है।
समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने जारी निलंबन आदेश में कहा है कि जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने तैनाती के दौरान छात्रावास के संचालन, उनके रखरखाव और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया है। छात्रावासों के रख-रखाव के लिए प्राप्त कराइ गई राशि का भी दुरुपयोग किया है। इतना ही अक्तूबर में जिलाधिकारी हरदोई की ओर से मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब भी जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने नहीं दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकारी कर्मचारी नियमावली का उल्लंघन करते हुए वित्तीय ही नहीं दायित्वों के निर्वहन में भी लापरवाही बरती है।
प्रमुख सचिव ने जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती को निलंबित करते हुए विभागीय निदेशक कार्यालय से संबंध किया है। जिलाधिकारी से कहा है की वह जिला समाज कल्याण अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई व आरोप पत्र प्राप्त कराने के लिए साक्ष्य सहित सभी पत्र तीन दिन में उनके कार्यालय में प्राप्त कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
जीआईसी और मन्नापुरवा में स्थित है छात्रावास
समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित छात्रावास में जीआईसी और मन्नापुरवा विभागीय औद्योगिक आस्थान परिसर में छात्रावास स्थित हैं। इन छात्रावासों की स्थिति पर अमर उजाला ने अक्टूबर के अंक में खबरों को प्रकाशित किया था। उस समय प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राणा ने स्थलीय निरीक्षण किया था और उन्हें व्यापक स्तर पर खामियां मिली थी। इसी पर डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती से जवाब-तलब किया था। जांच में वित्तीय अनियमितता की भी पुष्टि हुई थी। इसी पर डीएम ने उनके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की थी।

--------------------------
डीपीओ को समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त कार्यभार:
डीएम एमपी सिंह ने बताया कि यहां तैनात रहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती को निलंबित किए जाने के संबंध में आदेश उन्हें शुक्रवार प्राप्त हो गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास का अतिरिक्त कार्यभार जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed