{"_id":"60e0706c8ebc3ed78077f5d4","slug":"district-panchayat-president-election-bjp-candidate-premavati-won-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष चुनाव: हरदोई में भाजपा की प्रेमावती बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष, सपा 59 वोटों से हारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष चुनाव: हरदोई में भाजपा की प्रेमावती बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष, सपा 59 वोटों से हारी
Sat, 03 Jul 2021 07:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:43 PM IST
सार
हरदोई में भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती की जीत हुई। प्रेमावती को 65 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम को छह वोट ही मिले।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती निर्वाचित घोषित की गईं हैं। भाजपा प्रत्याशी को 65 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम को छह वोट ही मिले। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक पीके उपाध्याय की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने विजयी प्रत्याशी प्रेमावती को निर्वाचन प्रमाणपत्र सौंपा।
जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था। जिला पंचायत में कुल 72 सदस्य हैं। भाजपा ने सुरसा प्रथम से निर्वाचित भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री पीके वर्मा की पत्नी प्रेमावती को प्रत्याशी बनाया, जबकि समाजवादी पार्टी ने सुरसा प्रथम से निर्वाचित मुन्नी देवी गौतम को चुनाव मैदान में उतारा।
शनिवार को सुबह 11 बजे से मतदान कलक्ट्रेट परिसर के न्यायालय कक्ष में शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक 71 सदस्य वोट डाल चुके थे। तीन बजे से मतगणना शुरू हुई और 20 मिनट बाद परिणाम घोषित किया गया। डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि भाजपा की प्रेमावती को 65 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम को छह वोट मिले हैं।
विज्ञापन
इस तरह 59 वोटों से भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। प्रमाणपत्र दिए जाने के दौरान निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में प्रेमावती के साथ उनके पति पीके वर्मा और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल भी मौजूद रहे। परिणाम की घोषणा होने के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी के प्रमुख जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे।
इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में ही स्थित जिला पंचायत परिसर में प्रेमावती ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, संडीला विधायक राजकुमार अग्रवाल के अलावा जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान, संदीप सिंह और प्रीतेश दीक्षित भी मौजूद रहे।