{"_id":"652edf005be26c4ecc0282f5","slug":"district-hospital-middlemen-are-writing-blood-test-on-the-prescription-hardoi-news-c-213-1-hra1003-5236-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल: पर्चे पर बिचौलिए लिख रहे खून की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल: पर्चे पर बिचौलिए लिख रहे खून की जांच
Wed, 18 Oct 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
हरदेाई। मच्छरजनित रोगों से पूरे जिले के लोग परेशान हैं, लेकिन कुछ लोगों ने रोगियों और उनके तीमारदारों को ठगने का काम शुरू कर दिया है। मेडिकल काॅलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय में कुछ बिचौलियों ने कमाई का नया रास्ता निकाल लिया है। जिला अस्पताल के पर्चे पर बिना डाॅक्टर को दिखाए ही मरीजों को खून की जांच कराने की सलाह दी जा रही है। इस सलाह के बदले मरीजों से 50 रुपये की वसूली हो रही है।
मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों रोजाना डेढ़ हजार से अधिक मरीजों के पर्चे बन रहे हैं। मरीजों की भीड़ का फायदा बाहरी लोग उठा रहे हैं। बाहरी लोग दूर-दूर के गांवो से आने वाले मरीजों के पर्चा बनवाकर किसी तरह डॉक्टर की मुहर लगाकर खुद ही खून की जांच के लिए परामर्श दे रहे हैं, जबकि डॉक्टर के स्तर से ऐसा नहीं लिखा जा रहा है।
लगातार ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर अब मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डा. देश दीपक ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए एक सूचना भी ओपीडी में चस्पा कराई है। इसमें कहा गया है कि खून की कोई भी जांच और सीटी स्कैन तभी होगा जब पर्चे पर चिकित्सक की सलाह होगी और चिकित्सक की मुहर के साथ मरीज की फौरी दवाएं भी इस पर दर्ज हों।
विज्ञापन
कुछ लोग सरकारी पर्चे पर बिना चिकित्सक को दिखाए खून की जांच लिख रहे हैं। बदले में 50 रुपये लिए जाने का मामला भी संज्ञान में आया है। मरीज किसी गलत व्यक्ति के चंगुल में न फंसें इसलिए सूचना चस्पा की गई है।
डॉ. जेके वर्मा
सीएमएस, मेडिकल कॉलेज