फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   District electricity officer will tell how revenue increased

Hardoi News: जिले के बिजली अधिकारी बताएंगे कैसे बढ़ाया राजस्व

Tue, 05 Sep 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
District electricity officer will tell how revenue increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रदेश स्तर पर आयोजित बैठक में जिले के दो अधिशासी अभियंता राजस्व बढ़ाने के टिप्स अन्य अधिकारियों को देंगें। जिले में 31 प्रतिशत राजस्व बढ़ाने पर दो अधिशासी अभियंता का चयन किया गया है।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अधिक से अधिक राजस्व को बढ़ाया जा सके। इसके लिए विभागीय निर्देश दिए गए हैं। विद्युत वितरण खंड द्वितीय में विगत माह के सापेक्ष 31 प्रतिशत और विद्युत वितरण संडीला का भी कार्य अन्य वितरण खंड से अधिक रहा। मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की बैठक होनी है। बेहतर कार्य करने वाले छह अधिशासी अभियंता का चयन किया गया है। जो वहां पर राजस्व बढ़ाने की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण करेंगे। जिसमें जिले के विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार ढोलका, विद्युत वितरण खंड संडीला के अधिशासी अभियंता अजय कनौजिया, रायबरेली के विद्युत वितरण खंड प्रथम, सीतापुर के विद्युत वितरण खंड द्वितीय, उन्नाव के विद्युत वितरण खंड प्रथम व द्वितीय के अधिशासी अभियंता शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed